
चम्पावत। भाजपा नेता गौरव लडवाल के भाजयुमो प्रदेश मंत्री बनने पर चम्पावत के कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल है। गौरव इससे पूर्व प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उन्हें ये जिममेदारी दी है। उनके प्रदेश मंत्री बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला माहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, नरेंद्र लडवाल, श्याम नारायण पांडेय, गोविंद सामंत, शंकर खाती, मोहन अधिकारी, सुंदर बोहरा, प्रकाश तिवारी, कपिल खर्कवाल, विकास शाह, अमन ठाकुर, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, गौरव पांडेय ने उन्हें बधाई दी है।

