Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • यूओयू मुख्यालय गेट पर आक्रोशित युवाओं का प्रदर्शन
  • नैनीताल

यूओयू मुख्यालय गेट पर आक्रोशित युवाओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 28/12/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। तकनीकी प्रशिक्षण कोर्स के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा देने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) मुख्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूओयू और सहयोगी कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। मामला शांत कराने पहुंचे विवि के अफसरों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि, बाद में कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी से मिले आश्वासन पर युवा शांत हुए। कुलपति ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू की अगुवाई में यूओयू के पूर्व छात्र-छात्राएं बुधवार को तीनपानी स्थित मुख्यालय के गेट पर एकत्र हुए। आरोप लगाया कि 2010, 2011 में यूओयू ने अपने सहायक केंद्र ‘स्मार्ट स्किल हल्द्वानी की मदद से पंतनगर-गुरुग्राम की कई ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ मिलकर गोपनीय तरीके से एमओयू किया। इसके बाद युवाओं को मौखिक रूप से स्थायी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि कोर्स पूरा होने के बाद नौकरी नहीं दी गई। ऊपर से फर्जी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा थमा दिए गए। युवाओं ने आरोप लगाया कि जो कोर्स शुरू किया गया था उसका कोई ट्रेड तो दूर यूजीसी से मान्यता तक नहीं है। ऐसे में सरकारी और प्राइवेट संस्थान में कहीं भी नौकरी के लिए आवेदन नहीं हो पा रहा है। सैकड़ों छात्र छात्राएं बीते दो साल से बेरोजगार हैं। युवाओं के प्रदर्शन के दौरान उनसे बातचीत के लिए यूओयू के अफसर पहुंचे, लेकिन कोई बात नहीं हुई। बाद में सभी को वार्ता के लिए कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी के पास ले जाया गया। जहां युवाओं ने कुलपति से अपने सर्टिफिकेट और डिप्लोमा की मान्यता के बारे में सवाल पूछे। बताया कि सभी युवा पिछले 1 साल से अपनी समस्या के समाधान की मांग डीएम-एसएसपी ऊधम सिंह नगर, लेबर कोर्ट कमिश्नर रुद्रपुर, कुमाऊं कमिश्नर नैनीताल के समक्ष भी उठा चुके हैं। कुलपति प्रो. नेगी ने कहा कि 29 दिसंबर को एक टीम गठित कर मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉर्बेट के बाघों के व्यवहार को लेकर शोध करने की तैयारी
Next: देहरादून से 6 हजार को-वैक्सीन रुद्रपुर पहुंची

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.