Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में जगह के मालिकाना हक का विवाद बढ़ा
  • नैनीताल

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में जगह के मालिकाना हक का विवाद बढ़ा

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के मैदान के मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोमवार को स्थानीय हाउसिंग सोसायटी के सदस्यों ने जगह पर अपना हक बताते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मंच से जुड़े पदाधिकारियों ने निर्माण को अवैध बताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। हीरा नगर के मैदान में पिछले चालीस सालों से उत्थान मंच अपनी सांस्कृतिक गतिविधियां करता आया रहा है। मंच का दावा है कि उन्हें शासन ने इसके लिए 90 वर्ष की लीज दी है। वहीं स्थानीय हाउसिंग सोसायटी का कहना है कॉलोनी निर्माण के समय इसे पार्क के रूप में रखा गया है। इसलिए सोसायटी का इस पर मालिकाना हक है। बताया गया कि पूर्व में न्यायालय ने भी सोसायटी के पक्ष में फैसला सुनाया है। सोसायटी के उपसचिव डॉ. दीपक जोशी ने कहा कि प्रशासन को उन्हें कब्जा दिलाना है। जिसके लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उत्थान मंच के अध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि मामला हाईकोर्ट की डबल बेंच में विचाराधीन है। अब मैदान में कब्जा करने की नियत से अवैध निर्माण किया जा रहा है।
मैदान में निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर मंच के सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। कहा कि विवाद पैदा करने के लिए अवैध निर्माण किया जा रहा है। मांग की गई की जल्द निर्माण को बंद कराया जाए। वहीं देर शाम मंच के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यहां हुकुम सिंह कुंवर, हेमंत बगडवाल, मुकेश जोशी, शोभा बिष्ट, चंद्र शेखर तिवारी , मुकेश शर्मा , देवेंद्र तोलिया, एन बी गुणवंत, एल डी पांडे, मधु संगुरी, विमला संगुरी, त्रिलोक बर्नोली, पृथ्वी पाल सिंह रावत, भुवन जोशी, सुशील भट्ट, चंद्र शेखर परगाई, राजेंद्र बिष्ट, मोहन पाठक, स्मित तिवारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखंड को दो पदक
Next: खनन करोबारियों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री भट्ट का पुतला फूंका

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.