Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शेयर बाजार में हाहाकार, 3 दिनों में निवेशकों को लगी 13.5 लाख करोड़ की चपत
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

शेयर बाजार में हाहाकार, 3 दिनों में निवेशकों को लगी 13.5 लाख करोड़ की चपत

RNS INDIA NEWS 24/12/2022
rns featured image new

मुंबई। केंद्रीय बैंकों के महंगाई नियंत्रित करने के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत से एशियाई बाजारों में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों स्थानीय स्तर पर की गई चौतरफा बिकवाली से मानक सूचकांकों के डेढ़ प्रतिशत से अधिक लुढक़ने से आज शेयर बाजार में हाहाकार मच गया।
अगर हम पिछले 3 सेशन्स की बात करें तो निवेशकों ने 13.5 लाख करोड़ रुपये का झटका झेला है। इन तीन दिनों में सेंसेक्स 2,000 अंकों से अधिक गिर चुका है तो निफ्टी50 में 600 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई है। आज, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन, शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक डेढ़ फीसदी से अधिक गिरकर कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में निवेशक भयभीत हैं और बाजार लगातार गिरता जा रहा है। सभी सेक्टर लाल निशान में हैं।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 980.93 अंक यानी 1.61 प्रतिशत का गोता लगाकर करीब दो माह के निचले स्तर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59845.29 अंक पर आ गया। इससे पूर्व यह 28 अक्टूबर को 59959.85 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 320.55 अंक अर्थात 1.77 प्रतिशत लुढक़कर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 17806.80 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3655 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3115 में बिकवाली जबकि 472 में लिवाली हुई वहीं 68 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 47 कंपनियां लाल जबकि शेष तीन हरे निशान पर रही।
केंद्रीय बैंकों ने अभी भी महंगाई के स्तर को चिंताजनक बताया है। इससे आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इससे एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान जापान का निक्केई 1.03, हांगकांग का हैंगसेंग 0.44 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.28 प्रतिशत गिर गया। हालांकि यूरोपीय बाजार में तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.24 और जर्मनी का डैक्स 0.40 प्रतिशत चढ़ गया।
इसके दबाव में बीएसई के सभी 19 समूहों में जमकर बिकवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 3.92, सीडी 2.86, ऊर्जा 3.82, एफएमसीजी 1.93, वित्तीय सेवाएं 1.94, हेल्थकेयर 1.18, इंडस्ट्रियल्स 3.26, आईटी 1.98, दूरसंचार 3.33, यूटिलिटीज 5.17, ऑटो 2.51, बैंकिंग 1.53, कैपिटल गुड्स 2.84, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.85, धातु 3.93, तेल एवं गैस 3.71, पावर 4.89, रियल्टी 3.52 और टेक समूह के शेयरों ने 1.66 प्रतिशत का गोता लगाया।
शुरुआती कारोबार में 621 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 60,205.56 अंक पर खुला सेंसेक्स लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 60,546.88 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली से यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 59,765.56 अंक के निचले स्तर तक लुढक़ गया। अंत में पिछले दिवस के 60,826.22 अंक के मुकाबले 1.61 प्रतिशत टूटकर 59,845.29 अंक पर रहा।
इसी तरह निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 17,977.65 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 18,050.45 अंक के उच्चतम जबकि 17,779.50 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,127.35 अंक की तुलना में 1.77 प्रतिशत की गिरावट लेकर 17,806.80 अंक पर रहा।
इस दौरान सेंसेक्स की 29 कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा। नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा स्टील 4.97, टाटा मोटर्स 4.07, एसबीआई 3.27, बजाज फिनसर्व 3.07, रिलायंस 2.96, विप्रो 2.84, इंडसइंड बैंक 2.73, मारुति 2.35, एलटी 2.24, टेक महिंद्रा 1.92, आईटीसी 1.81, पावरग्रिड 1.77, इंफोसिस 1.54, एनटीपीसी 1.54, एक्सिस बैंक 1.37, आईसीआईसीआई बैंक 1.26, भारती एयरटेल 1.05, टीसीएस 0.96, एचडीएफसी 0.85, एचडीएफसी बैंक 0.81, एचसीएल टेक 0.76 और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.56 प्रतिशत शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध
Next: साईक्लोन बम्ब ने मचाई तबाही, 10 लाख घरों की बिजली गुल- 5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.