Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • साईक्लोन बम्ब ने मचाई तबाही, 10 लाख घरों की बिजली गुल- 5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
  • अंतरराष्ट्रीय

साईक्लोन बम्ब ने मचाई तबाही, 10 लाख घरों की बिजली गुल- 5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

RNS INDIA NEWS 24/12/2022
rns featured image new

वॉशिंगटन। अमेरिका में इस साल भीषण ठंड और बर्फबारी का कहर देखने को मिल रहा है। साइक्लोन बॉम्ब की वजह से 10 लाख से अधिक अमेरिकियों के घरों की बिजली गुल हो गई, जिस वजह से उन्हें शुक्रवार का पूरा दिन अंधेरे में रहना पड़ा।
दरअसल सर्दियों के बर्फीली तूफान ने देश को घेर लिया है। जिसने राजमार्गों को बंद कर दिया, उड़ानें बंद कर दीं और ये खतरनाक मौसम क्रिसमस यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया। सर्दियों के तूफान बम चक्रवात ने अमेरिका में तबाही मचा दी है। भारी हिमपात में हवा इतनी ठंडी है कि तुरंत उबलते पानी को बर्फ में बदल देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की 70 फीसदी आबादी मौसम की चेतावनी के दायरे में है।
करीब 5000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं। क्रिसमस के मौके पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों की मुश्किलें बहुत बढ़ गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में भारी हिमपात, गरजती तेज हवाओं ने देश के दक्षिणी राज्यों सहित अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है।
अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक 20 करोड़ से अधिक अमेरिकी लोग इस तूफानी मौसम की चपेट में हैं, क्योंकि बर्फीली हवा ने तापमान को गिराकर ठंड को -55 फ़ारेनहाइट (-48 सेल्सियस) से कम पर पहुंचा दिया है। भीषण ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बेघर प्रवासियों को हो रही है। टेक्सास में मेक्सिको से आए प्रवासियों ने चर्चों, स्कूलों और नागरिक केंद्रों में शरण लेने की कोशिश की जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्वयंसेवी संस्थाएं लोगों को कोट, टोपी, दस्ताने, थर्मल अंडरवियर, कंबल और स्लीपिंग बैग आदि सामान बांट रही हैं।
उत्तर और दक्षिण डकोटा, ओक्लाहोमा, आयोवा और अन्य जगहों पर परिवहन विभाग ने लगभग शून्य दृश्यता, बर्फ से ढकी सडक़ों और बर्फीले तूफान को देखते हुए लोगों को घर पर रहने का आग्रह किया। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह एक राज्यव्यापी खतरा है। सडक़ें आइस स्केटिंग रिंग की तरह हो रही हैं और आपके टायर इस पर संभल नहीं सकते, जबकि फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक न्यूयॉर्क, सिएटल और शिकागो में कई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 5,000 अमेरिकी उड़ानें शुक्रवार को रद्द कर दी गईं और अन्य 7,600 लेट हो गईं। टोरंटो में मौसम विज्ञानी केल्सी मैकवेन ने ट्वीट किया कि एरी झील में 26 फीट (आठ मीटर) तक की लहरें उठीं, जबकि ओहियो के फेयरपोर्ट हार्बर में 74 मील (120 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेयर बाजार में हाहाकार, 3 दिनों में निवेशकों को लगी 13.5 लाख करोड़ की चपत
Next: बंदरों के आतंक से कर्णप्रयाग के लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.