Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ठेकेदार की हत्या और लूट में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ठेकेदार की हत्या और लूट में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
rns featured image new

रुड़की। पुलिस ने कस्बे में फैक्ट्री के ठेकेदार से लूट और हत्या के दो फरार इनामी बदमाशों को तमंचों व जिंदा कारतूस के साथ साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई 2.40 लाख की नगदी भी बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाश को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर को भगवानपुर फ्लाईओवर पर बाइक सवार बदमाशों ने फैक्ट्री के लेबर ठेकेदार पर चाकू से हमला किया था। ठेकेदार रुड़की के बैंक से करीब छह लाख की नकदी निकालकर ई-रिक्शा से फैक्ट्री लौट रहा था। जानलेवा हमला कर बदमाश नकदी भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। बाद में घायल ठेकेदार ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मामले चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार दो अन्य बदमाशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने फरार इनामी बदमाशों को अलग-अलग 315 बोर के तमंचे व दोनों से तीन जिंदा कारतूस के साथ खूब्बनपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि फरार बदमाशो में छोटू उर्फ शुभम कश्यप पुत्र मांगेराम व तुषार पुत्र अशोक कश्यप निवासी दहेचन्द थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता पर हमले में भीम आर्मी के 40 लोगों पर केस दर्ज
Next: राशिफल 24 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.