Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता पर हमले में भीम आर्मी के 40 लोगों पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

भाजपा नेता पर हमले में भीम आर्मी के 40 लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
rns featured image new

रुड़की। भाजपा नेता पर हमले के आरोप में पुलिस ने भीम आर्मी के दो नामजद सदस्यों सहित चालीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। मुकदमे को झूठा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
डिफेंस कॉलोनी रुड़की निवासी रामकुमार चौधरी ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि जब वह अपने घर से देहरादून जाने के लिए अपने साथियों के साथ निकले तो रास्ते में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ियों को रुकवा दिया। लाठी, डंडों से हमला किया गया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष किरत निवासी मोहम्मदपु, रुड़की और भीम आर्मी के सदस्य प्रवीण नौटियाल निवासी ढंडेरा रुड़की सहित भीम आर्मी के तीस-चालीस अज्ञात कार्यकर्ता के खिलाफ लाठी, डंडे व तलवार से लैस होकर जानलेवा हमला करने , मारपीट करने , गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देनकर वाहन को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया।
मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मुकदमे को झूठ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कोतवाली में धरना दिया जाएगा। महक सिंह का कहना है खुद को भाजपा नेता बताने वाले व्यक्ति ने पहले उनके संगठन के जिलाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मारकर उनके साथ मारपीट की थी। जिसमें मुकदमा दर्ज है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को भी जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि भाजपा नेता ने खुद अपनी गाड़ी में तोड़फोड़ कर मुकदमा दर्ज करवा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
Next: ठेकेदार की हत्या और लूट में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.