Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली खामियां, बंद कराया
  • हरिद्वार

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली खामियां, बंद कराया

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
rns featured image new

रुड़की। उपचार के दौरान सात माह की गर्भवती की मौत की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां मौजूद अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक अस्पताल में खामियां पाए जाने पर उन्हें चेतावनी देते हुए बंद कर दिया है। वही अन्य अस्पतालों में नियमानुसार कार्य पाया गया।
कलियर क्षेत्र में बेडपुर चौक पर स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान सात माह की गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया था। अन्य अस्पतालों में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। शुक्रवार को सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलियर के बेडपुर चौक पहुंचकर अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। कुछ दिन पूर्व पिरान कलियर के बेड़पुर चौक स्थित एक अस्पताल में सात माह की गर्भवती की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने सीएमओ हरिद्वार सहित पुलिस प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
हरिद्वार सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शुक्रवार को बेड़पुर चौक पहुंची। जहां टीम ने स्थानीय तीन निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन, फाइल, डॉक्टर व अन्य दस्तावेज आदि चीजों की जांच की गई। जिसमे एक अस्पताल में खामियां मिलने पर उसे चेतावनी देकर बन्द किया गया, जबकि एक अस्पताल जिसमें कुछ दिन गर्भवती की मौत हुई थी उसे पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने ताला लगाकर बंद कर दिया था।
एसीएमओ डॉ. वर्मा ने बताया शिकायत के आधार पर सीएमओ हरिद्वार के निर्देश पर पिरान कलियर बेडपुर चौक पर तीन अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। जिसमें दो अस्पतालों के कार्य संतोषजनक पाया गया है। लाइफ केयर अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं पाया गया और न ही रजिस्ट्रेशन दिखा पाए। जिसको बंद कर दिया गया और नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया गया है। एसीएमओ ने डॉ. आरके सिंह के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएसएनएल के 4जी टावरों के लिए भूमि आवंटित
Next: युवती से सड़क पर छेड़छाड़, हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.