Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • निक्षय मित्रों को किया सम्मानित
  • पौड़ी

निक्षय मित्रों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। टीबी उन्मूलन के लिए निक्षय मित्र बने विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग टीबी उन्मूलन के लिए जन सहभागिता के साथ टीबी रोगियों की सहायता हेतु निक्षय मित्र बन सकते हैं, जिसके लिए आशा, एएनएम, प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर पर संपर्क किया जा सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. रमेश कुंवर ने बताया कि राज्य स्तर पर जिला पौड़ी ने निक्षय मित्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करते हुये पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले में 440 निक्षय मित्रों द्वारा 655 टीबी रोगियों को गोद लिया गया है। बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीबी उन्मूलन के लिए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सबसे अधिक 159 अधिकारी व कर्मचारी निक्षय मित्र बनें हैं। इसके साथ ही अन्य विभागीय कर्मियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी निक्षय मित्र योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी है। निक्षय मित्र बने अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खिर्सू डा. जीशान अली, प्रशासनिक अधिकारी संजय नेगी, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार, वरिष्ठ सहायक रविंद्र डोगरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत, डा. रुचि, डा. गौरी बिष्ट, एएनएम नीलम नेगी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी केंद्रों के बकाया भवन किराए को लेकर तहसील घेरी
Next: 11 वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.