Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 11 वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

11 वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
03 (45)

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में देश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रेसकोर्स पुलिस लाइन में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्यपाल ने पुरुष वर्ग की विजेता रही आईटीबीपी की टीम और महिला वर्ग में विजेता रही बीएसएफ की टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के रजत चौहान और आइटीबीपी के तुषार शिल्के पुरुष वर्ग में संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज रहे। महिला वर्ग में बीएसएफ की टुटु मोनी बोरो प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज रहीं, जिन्हें राज्यपाल ने मेडल देकर पुरस्कृत किया।
समापन समारोह में राज्यपाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उत्तराखण्ड में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि पहली बार यहाँ अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रर्दशन किया। राज्यपाल ने कहा कि तीरंदाजी को भारतीय संस्कृति में धर्नुविद्या के नाम से जाना जाता रहा है और इसका उद्गम भी भारत की धरती से हुआ है।
उन्होंने कहा कि तीरंदाजी एक महान प्राचीन भारतीय कला है इस खेल में योजना, एकाग्रता, अभ्यास और दृढ़ ईच्छाशक्ति की जरुरत होती है। यही गुण किसी व्यक्ति को सफलता के लिए चाहिए होते हैं। इसलिए तीरंदाजी में सफलता का मतलब है जीवन में सफलता। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी बुद्धि और कौशल का खेल है, यह एकाग्रता और अभ्यास का भी खेल है। पुलिस और सैन्य कार्यों में तीरंदाजी का महत्वपूर्ण स्थान है।
राज्यपाल ने कहा कि खेलों का मुख्य लक्ष्य अपनी कला का प्रदर्शन और अपनी कौशल का विकसित करना होता है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है वहीं व्यक्तित्व के विकास में भी खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी विश्व में भारत का परचम लहरा रहे हैं। हर खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनायी है जो इन खिलाड़ियों की बदौलत आने वाले समय में और भी मजबूत होगी। राज्यपाल ने कहा कि तीरंदाजी में भी भारत के महान खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि भारत की एक प्राचीन युद्ध कला और महत्वपूर्ण विद्या को जीवंत बनाना बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नयी खेल नीति लागू की गयी है जिसमें खिलाडियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है।
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में पहली बार अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस आयोजन में 19 राज्यों की पुलिस टीम सहित सशस्त्र बलों को मिलाकर कुल 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। 14 से 19 दिसम्बर तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 316 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिनमें 196 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
समापन कार्यक्रम में अपर निदेशक, आईबी सपना तिवारी ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मुख्तार मोहसिन ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर उत्तराखण्ड तीरंदाजी संघ के सचिव राजेन्द्र तोमर सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी व विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निक्षय मित्रों को किया सम्मानित
Next: हाई कोर्ट ने मशीनों से खनन पर लगाई रोक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.