Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंगनबाड़ी केंद्रों के बकाया भवन किराए को लेकर तहसील घेरी
  • देहरादून

आंगनबाड़ी केंद्रों के बकाया भवन किराए को लेकर तहसील घेरी

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का बकाया किराया भुगतान की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सोमवार को मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि बीते दो साल से आंगनबाड़ी केंद्रों को भवन किराया नहीं मिल रहा है। भवन स्वामी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर किराया भुगतान के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। बाल विकास विभाग की ओर से कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बाल विकास मंत्री ने विधानसभा सत्र के दौरान कहा कि अप्रैल 2022 तक का भवन किराया दिया जा चुका है, जो सरासर गलत है। दो साल से किराया नहीं दिए जाने के कारण कई केंद्र बंद होने की कगार पर आ चुके हैं, जिससे नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को भी परेशानियों से जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बाल विकास विभाग के अलावा अन्य कई कार्य करवाते हैं। पल्स पोलियो अभियान समेत स्वास्थ्य विभाग कई योजनाओं के संचालन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार उन्हें केंद्रों का किराया तक समय से मुहैया नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द बकाया किराया भुगतान नहीं होने पर बाल विकास निदेशालय का घेराव किया जाएगा। तहसील घेराव करने वालों में आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, विजयराम शर्मा, विनयकांत नौटियाल, सीएस तोमर, विनोद गोस्वामी, ओपी राणा, भजन सिंह नेगी, दरबान सिंह बिष्ट, जयदेव नेगी, अंजुल गुप्ता, अकरम सलमानी, फुरकान, पिन्नी शर्मा, राजेश्वरी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने 09 नगर निकायों को प्रदान किये अटल निर्मल पुरस्कार
Next: निक्षय मित्रों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.