Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक ने स्कूल में घुसकर नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़
  • ऊधम सिंह नगर

युवक ने स्कूल में घुसकर नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़

RNS INDIA NEWS 18/12/2022
rns featured image new

काशीपुर। एक महिला ने युवक पर स्कूल में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। रामनगर क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री प्रतापपुर स्थित एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। उसकी पुत्री 15 दिसंबर को स्कूल गई थी। प्रतापपुर निवासी पंकज पुत्र प्रकार्थी स्कूल में आया और उसकी पुत्री का हाथ पकड़ कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी युवक धमकी देकर चला गया। अगले दिन 16 दिसंबर को उसकी पुत्री स्कूल जा रही थी। इस बीच आरोपी युवक ने प्रतापपुर बाजार में उसका रास्ता रोक लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसकी पुत्री ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पंकज के खिलाफ धारा 341, 354, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पठान फिल्म पर बैन लगाने की मांग
Next: विवाह से पहले दहेज मांगने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
  • नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत
  • उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.