Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • थाना बुग्गावाला पुलिस ने किया डम्पर चोरी मामले का खुलासा
  • हरिद्वार

थाना बुग्गावाला पुलिस ने किया डम्पर चोरी मामले का खुलासा

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
default featured image

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया डम्पर किया बरामद

हरिद्वार। थाना बुग्गावाला पुलिस ने डम्पर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर डम्पर बरामद किया है। पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर ने बताया कि सहारनुपर निवासी इकरम ज्योत सिंह ने 11 दिसम्बर को अमानतगढ़ से उनका डम्पर चोरी कर लिए जाने के बाद संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। चोरी को अंजाम देने के बाद चोरों ने डम्पर में लगाया गया जीपीएस सिस्टम ब्लॉक करने के साथ फास्ट टैग हटा दिया था। चोरों की गिरफ्तारी व डम्पर की बरामदगी के लिए गठित पुलिस टीमों ने जांच पड़ताल करते हुए पुलिस चौकी अमानतगढ से चमारीखेडा टोल प्लाजा, दौराला मेरठ होते हुए पैरीफेरियल एक्सप्रेस वे पलवल हरियाणा तक लगभग 160 टोल बैरियर व स्थानीय सीसीटीबी कैमरों को चेक किया। जांच पड़ताल के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने करीब 36 घंटे के भीतर नूहं होडल रोड थाना सदर नूहं हरियाणा से डम्पर को बरामद करते हुए चोरी में शामिल इमरान पुत्र जाकिर निवासी ग्राम मौहम्मद नगर थाना नगीना जिला नूहं मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि डम्पर चोरी में बिसरू नूहं थाना पुनहाना हरियाणा निवासी आरिफ पुत्र मौज खां व इरफान पुत्र खुर्शीद भी उसके साथ शामिल थे। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, अमानतगढ़ चौकी प्रभारी एसआई सतेन्द्र बुटोला, हेडकांस्टेबल अरविन्द भट्ट, कुलबीर सिंह रावत व कांस्टेबल भागचन्द शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्दी के मौसम को देखते हुए स्कूल खुलने का समय बढ़ाएं निजी स्कूल- सुनील सेठी
Next: चमोली में परीक्षा केन्द्रों से 200 मीटर की परिधि में रहेगी धारा-144 लागू

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.