Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने पौड़ी में किया 7 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं की शिलान्यास
  • पौड़ी

कैबिनेट मंत्री महाराज ने पौड़ी में किया 7 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं की शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। पर्यटन, पंचायतीराज और लोनिवि मंत्री ने गुरुवार को पौड़ी में 7 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं की शिलान्यास किया। साथ ही अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए योजनाओं को तय समय पर गुणवत्ता से पूरा करने के निेर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। साथ ही पौड़ी में रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव को बनाने के भी निर्देश दिए। विकास भवन पौड़ी में 7 करोड़ 13 लाख 13 हजार के निर्माण कार्यों का महाराज ने शिलान्यास किया। बैठक में महाराज ने कहा कि पहाड़ केंद्रित कल्चर को अपनाते हुए शीतकालीन पर्यटन को आगे बढ़ाया जाए। कहा कि स्थानीय जलवायु और धरातल के अनुरूप नए प्रयोग किए जाएं और पहले हर क्षेत्र में पायटल प्रोजेक्ट के तौर पर अलग तरह की चीज़ों को ट्राई हो जब वह सफल रहे तो उसे बडे़ स्तर पर किया जाए। स्थानीय उत्पादों की ब्राडिंग और मार्केट को लेकर भी पहले की कार्ययोजना बनाने की बात कही। जल जीवन मिशन में प्रतिदिन मानक अनुरूप पानी उपलब्ध हो इसे देखा जाए। नए स्रोतों के जीर्णोद्वार और उनकी टैपिंग हो। कहा कि पंचायतों को उनको 29 विषयों को देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। पंचायतों को विभिन्न विषयों के हस्तांतरण की कार्यवाही को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के समन्वय से पूरा किया जाएगा। महाराज ने निर्देश दिए कि पंचायतों में भी कूड़ा घर से ही रिसाइकिलिंग हो या खाद बनानी हो तो पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराएं जाए। होमस्टे में टॉयलेट वेस्टर्न पैटर्न के बनें और उसमें स्प्रे-कागज रोल लगे ताकि पानी कम खर्च हो। भवन निर्माण में स्थानीय डिजाइन व नक्काशी को अपनाने और इस कला में को जाने वाले लोगों को चिन्हित करते करने को भी कहा। स्थानीय अनाज, दाल, बीज को भी व्यापक पैमाने पर उत्पादन होना चाहिए। पॉलीहाउस, जल कृषि के साथ-साथ बुरांस जुस पैकिंग, मालाबार नील उत्पादन, बांस का जगह-जगह रोपण, रामदाना, फाफर, किन्वा उत्पादन, स्थानीय उत्पादन आधारित फैस्टिवल आयोजित किए जा सकते है। उन्होंने ‘‘ग्राम उत्सव दिवस मनाने पर भी जोर दिया। स्थानीय मेलों-उत्सवों को बढ़ावा देने तथा उनतक पहुंच सुगम बनाने के लिए सड़क-कनेक्टिविटी में सुधार, सड़कों पर पानी की निकासी की व्यवस्था, सड़क किनारे वन्य जीवों की सुरक्षा दृष्टिगत झाड़ी कटान और पेड़ों की लॉपिंग करने के भी निर्देश दिए। पर्यटकों को स्थानीय चीजों से रूबरू करवाने, रिंग रोड, पैराग्लाइडिंग पर भी कार्य करने के लिए होमवर्क करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में डीएम डॉ आशीष चौहान ने दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, एसएसपी श्वेता चौबे,डीआरडीए निदेशक संजीव कुमार राय, डीडीओ पुष्पेंद्र सिंह चौहान, एसई जल संस्थान प्रवीन कुमार सैनी आदि अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महारैली को सफल बनाने पर हुई चर्चा
Next: गुप्तकाशी में होगी कैरम और शतरंज प्रतियोगिता

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.