Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन धोखाधड़ी में केस दर्ज
  • देहरादून

जमीन धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
rns featured image new

देहरादून। रिटायर कर्नल ने अपने भाई पर धोखाधड़ी से सारी पैतृक जमीन को अपने नाम कर बेचने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके साथ ही उनकी बहनों का हिस्सा भी हड़पा गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि कर्नल विजय कुमार दुग्गल निवासी समरफील्ड स्कूल हर्बटपुर विकासनगर देहरादून की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्नल विजय कुमार का कहना है कि उनके भाई कृष्ण कुमार दुग्गल और दो बहनें आशा सिंह व रश्मि अहलूवालिया की पैतृक जमीन पंजाब फगवाड़ा में थी। यह जमीन उनके पिता के नाम पर थी। भाई स्व. कृष्ण कुमार दुग्गल निवासी पटेल रोड ने जीवित रहते हुए तीनों भाई-बहनों की सहमति के बिना साल 2001 में फर्जी मुख्तारनामा बनाकर फर्जी हस्ताक्षर कर सब रजिस्ट्रार देहरादून के कार्यालय में अपने नाम पावर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तारनामा) पंजीकृत करवा लिया था। बताया कि 2014 मे उनके भाई कृष्ण कुमार दुग्गल जीवित थे। आरोप है कि भाई कृष्ण कुमार दुग्गल ने जीवित रहते हुए पैतृक जमीन बिना भाई बहनों की सहमति के फर्जीवाड़ा करके सोहन लाल बजाज निवासी ऑफिसर एन्क्लेव राजपुर रोड देहरादून को बेच दी। सोहन लाल बजाज ने तीनों भाई-बहनों को धोखे में रखकर फर्जीवाड़ा करके बिना हमारी सहमति के हमारी जमीन को खरीद लिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधुनिक शिक्षा पद्धति और पारंपरिक शिक्षा पद्धति के सम्मिश्रण पर चर्चा
Next: सौंग बांध प्रभावितों के विस्थापन की नीति जारी, मिलेगा बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.