Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुलपति ने गिनाईं यूओयू की उपलब्धियां
  • नैनीताल

कुलपति ने गिनाईं यूओयू की उपलब्धियां

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अगले साल से नई शिक्षा नीति (एनईपी) और च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को लागू कर दिया जाएगा। विवि, एनईपी के अनुसार सभी कोर्सों और अध्ययन सामग्री को तैयार कर रहा है। नए सत्र से एनईपी के तहत ही दाखिले होंगे। यूओयू सभागार में सोमवार को कुलपति प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। प्रो. नेगी ने विवि की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि विवि ने बैंक ऑफ क्रेडिट के लिए भी आवेदन कर दिया है। इससे विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर क्रेडिट बैंक रहेगा। इसका लाभ छात्रों को आगे की पढ़ाई में मिलेगा। उन्होंने विवि के पहले प्रयास में नैक की बी प्लस प्लस रैंकिंग और बीएड विशेष शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने को बड़ी सफलता बताया। साथ ही परिसर में हुए ढांचागत विकास के बारे में जानकारी दी। प्रो. नेगी ने बताया कि विवि में संचालित एमबीए, एमसीए और पर्यटन सहित अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से पांच साल के लिए मान्यता मिल गई है। इसके अलावा एमएड विशेष शिक्षा के लिए भी आरसीआई में आवेदन किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक में रुपये जमा कराने आये बुजुर्ग के 60 हजार उड़ाए
Next: 842 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.