Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नशे की लत पूरा करने को अपराध कर रहे युवा
  • हरिद्वार

नशे की लत पूरा करने को अपराध कर रहे युवा

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

रुड़की। लक्सर पुलिस ने मौहम्मदपुर कुन्हारी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से बात की। चौपाल में किशोरों, युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। कहा कि नशे की लत अपराध की पहली सीढ़ी है। नई पीढ़ी को अपराधी बनने से बचाना है, तो अभी से उन पर ध्यान लगाना होगा। सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि कार्यक्रम के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर चौकी के मौहम्मदपुर कुन्हारी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बात की। एसएसआई अंकुर शर्मा ने कहा कि नशे की शुरुआत किशोर अवस्था से होती है। बाद में इसके आदी होने पर युवाओं का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। वे रोजगार योग्य भी नहीं रहते हैं। उधर, नशे की लत पूरी करने के लिए उन्हें पैसा चाहिए। घर, रिश्तेदार, दोस्तों, परिचितों से पैसा न मिलने पर वे अपराध करने लगते हैं। कहा कि परिवार के बच्चों को इससे दूर रखने को उनके साथ ही उनके दोस्तों, सहपाठियों पर ध्यान देना जरूरी है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि नशे के लिए शराब, स्मैक, हेरोइन, चरस, अफीम से भी ज्यादा प्रयोग नशे की गोलियां, कैप्सूल और इंजेक्शन का हो रहा है। ये नशीली दवाएं शरीर को सबसे नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने बताया कि नशीली वस्तुओं की बरामदगी पर एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस ऐक्ट) लगता है। इसमें 10 से 20 साल की सजा हो सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से संबंधित सूचनाएं देने की अपील भी की। चौपाल में पूर्व प्रधान ताहिर हसन, कमरुद्दीन, मारूफ, मसव्वर, दीपक, गोलू, रिजवान अहमद, अली हसन, फुरकान अली, नसीर अहमद, नरेश सैनी, दानिश, निन्ना हसन, मशरूफ सहित काफी लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लखीमपुर खीरी कांड : मुख्य गवाह और उसके भाई पर जानलेवा हमला, केंद्रीय मंत्री के करीबियों पर शक
Next: कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में वीरा संस्था के साथ शोधार्थी आशीष पंत ने मासिक धर्म को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.