Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में वीरा संस्था के साथ शोधार्थी आशीष पंत ने मासिक धर्म को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में वीरा संस्था के साथ शोधार्थी आशीष पंत ने मासिक धर्म को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-12 at 1.15.38 PM

वीरा संस्था की सहायता से वितरित किए सेनेटरी पैड्स

अल्मोड़ा। वीरा संस्था की सहायता से कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट नैनीताल में प्रो० इला साह के निर्देशन में शोध कर रहे शोद्यार्थी आशीष पन्त ने छात्राओं को पीरियड्स के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को माहवारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराई। इंटर कॉलेज की छात्राओं को सबसे पहले आशीष के शोध कार्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाकर पीरियड्स के दौरान ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष को दिखाया गया। इसके उपरांत छात्राओं को आशीष और राहुल ने वीरा एनजीओ की सहायता से सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रवि उप्रेती मौजूद रहे।

शोधार्थी आशीष ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के इतने वर्ष बाद भी माहवारी को लेकर कई संकुचित धारणाएं हैं जिन्हें तोड़ा जाना वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है। वो लगातार 3 सालों से इस विषय को लेकर कार्य कर रहें हैं विभिन्न संस्थाओं में जाकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रयासरत हैं, पर इस दौरान उन्हें सरकार या किसी भी सरकारी संस्था द्वारा कोई मदद प्रदान नहीं की गयी। इस दौरान आशीष पंत ने सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाने के लिए वीरा संस्था का धन्यवाद व्यक्त किया।
राहुल ने बताया कि वो वर्तमान में वीरा संस्था में कार्यरत हैं जहां से उन्होंने छात्राओं को सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाने हेतु प्रयास किया। राहुल ने आगे बताया कि वीरा संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आजीविका सहित कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है।
इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप मौजूद डॉ. रवि उप्रेती ने छात्राओं को महावारी के दौरान स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने अनियमित मासिक धर्म के समय चिकित्सकीय परामर्श लेने की बात कही। साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में विमला उप्रेती, चंपा जलाल, भगवती बोरा, शिक्षक और छात्र छात्राएं आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे की लत पूरा करने को अपराध कर रहे युवा
Next: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.