Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिला ने शराबी पति के हाथ-पांव बांध लगा दी आग, कहा- तंग आ गई थी प्रताड़ना से
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

महिला ने शराबी पति के हाथ-पांव बांध लगा दी आग, कहा- तंग आ गई थी प्रताड़ना से

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोए हुए पति के हाथ-पांव बांधकर उसपर केरोसिन डाल आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर भुइयां टोली गांव की रहने वाली रूनती देवी के मुताबिक उसका पति विनोद भारती शराब के नशे में उससे हमेशा मारपीट करता था। उसकी प्रताडऩा से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। बीती रात वह शराब के नशे में घर आया और उसने एक बार फिर पत्नी को गाली-गलौज की। रूनती देवी ने उसके सोने का इंतजार किया। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांधकर चादर के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद वह घर का दरवाजा बाहर से बंद कर निकल गई। परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब मिली जब आग की गंध आसपास के घरों तक पहुंची। लोगों ने घर का दरवाजा खोल आग बुझाई और विनोद भारती को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी रूनती देवी ने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। उनके झगड़ों को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अबार्शन की दवा खाने से किया इंकार, प्रेमी ने ब्लेड से काट डाला गला
Next: सीएम अध्यक्षता में हुई उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक, मानव वन्यजीव संघर्ष में मृतक के परिजनों को देय अनुग्रह राशि की 06 लाख

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.