Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • मेडिकल कॉलेज में छात्रों से पहले करवाया गंदा काम और फिर…
  • मध्य प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में छात्रों से पहले करवाया गंदा काम और फिर…

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

इंदौर(आरएनएस)। इंदौर के सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में 11 सीनियर छात्रों को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा निलंबन के दौरान कॉलेज हॉस्टल में एंट्री पर रोक लगाई गई है। कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है।
दरअसल सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में 24 जुलाई 2022 को एमबीबीएस के सीनियर छात्रों द्वारा फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया था। जूनियर छात्रों ने आरोप लगाया था कि सीनियर्स ने उनसे अश्लील हरकतें करवाईं थीं, उन्हें तकिए के साथ संबंध बनाने के लिए कहा गया और क्लास की छात्रों के नाम लेकर उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए भी कहा गया।
इसके बाद छात्रों ने सीनियर छात्रों के खिलाफ रैगिंग और हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर रैगिंग करने वाले सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। वहीं एक छात्रा ने यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर रैगिंग और हैरेसमेंट की शिकायत की थी।
यूजीसी ने एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित को छात्रा की शिकायत के संबंध में जानकारी दी और दोषी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और कॉलेज ने एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। कमेटी की बैठक में एफआईआर कराने का फैसला हुआ जिसके बाद शिकायती पत्र पुलिस को भेजा गया। इसके बाद 11 सीनियर छात्रों को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहारा चीफ सुब्रत राय पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 12 थानों की पुलिस पहुंची गोमतीनगर
Next: प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अबार्शन की दवा खाने से किया इंकार, प्रेमी ने ब्लेड से काट डाला गला

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.