Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़क दुर्घटना में पैरा कमांडो की मौत, शोक में परिवार
  • नैनीताल

सड़क दुर्घटना में पैरा कमांडो की मौत, शोक में परिवार

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
rns featured image new

रामनगर। रामनगर से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक (फौजी) गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ग्राम करनपुर निवासी (23) वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां बाइक से अपने घर जा रहा था, इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी, जिसमें हिमांशु (फौजी) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा हिमांशु मेहरा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है, कि हिमांशु मेहरा हिमाचल में पैरा कमांडो के पद पर तैनात था। और फौजी परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था। वहीं घटना के बाद फौजी के परिजनों में मातम मचा हुआ है। इस मामले में कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया है, तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर घर आया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में अंकिता के माता-पिता ने दिया धरना
Next: राष्ट्रपति मुर्मू ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को किया संबोधित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.