Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में अंकिता के माता-पिता ने दिया धरना
  • पौड़ी

श्रीनगर में अंकिता के माता-पिता ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पौड़ी बस अड्डे के समीप पीपलचौरी में डीएसओ व महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से अंकिता हत्याकांड के विरोध में किया जा रहा धरना प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अंकिता के माता-पिता ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर इस मामले में की जा रही हीलाहवाली पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें न्याय दिलाए जाने के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने व वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की। शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे अंकिता के पिता व मां ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों का नार्को टेस्ट हो व उन्हें उनके गुनाह पर फांसी की सजा मिले। उन्होंने कहा कि इस घटना को ढाई माह होने को हैं लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। जिससे उनका एक-एक अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगा कर काटना पड़ रहा है। इधर धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को उदाहरण मूलक सजा देने की मांग के लिए केस को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए व अंकिता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए अपनी भागीदारी दें। मौके पर सरस्वती देवी, विजेता सेमवाल, पूजा भंडारी, रेशमा, मुकेश सेमवाल, योगेन्द्र कांडपाल, प्रभाकर बाबुलकर, पीवी डोभाल, विनीता खंडूड़ी, कुलदीप, हिमानी, वंदना गुसाईं, रचना भट्ट, संगीता कोठारी, उपासना भट्ट, गंगा असनोड़ा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कड़ाके की ठंड में पूरी रात छात्रों ने दिया प्रशासनिक भवन परिसर में धरना
Next: सड़क दुर्घटना में पैरा कमांडो की मौत, शोक में परिवार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.