Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने किया टॉन्स ब्रिज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया टॉन्स ब्रिज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को नंदा की चौकी स्थित टॉन्स ब्रिज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने इस दौरान मेजर जनरल जी डी बख्शी (से नि) द्वारा लिखित दो पुस्तक “The quantum book of SOMA” व “Russia Ukraine war: Lesson Learnt” का भी विमोचन किया।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना से अपनी सेवाएं पूर्ण करने के बाद देश, समाज, संस्कृति, सभ्यता और हमारी आने वाली पीढ़ी से कैसे जुड़े रहा जा सकता है, इस बात को हम जनरल बख्शी से सीख सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि जनरल बख्शी के साथ उन्हें तीन बार काम करने का मौका मिला, जिस दौरान उन्होंने बहुत कुछ नया सीखा।
राज्यपाल ने कहा कि हमको पता होना चाहिए कि हमारी जड़ और पहचान क्या है। उन्होंने कहा हम सबको अपनी धरोहर पहचानना ज़रूरी है। राज्यपाल ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब नेतृत्व करने वाला बने, इसके लिए हम अपने आप में नेतृत्व की शक्ति को विकसित करें।
राज्यपाल ने “यूक्रेन-रुस युद्ध” पर लिखी पुस्तक के बारे में कहा कि इस पुस्तक में 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध और 2021 से शुरू हुए यूक्रेन-रुस युद्ध के तौर तरीकों की तुलना की है। राज्यपाल ने कहा कि आज के दिन भारत भी दो मोर्चों पर खड़ी चुनौती का जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश चीन-पाकिस्तान को गलवान और बालाकोट में करारा जवाब दे चुका है।
राज्यपाल ने “क्वांटम बुक ऑफ़ सोमा” के बारे में कहा कि सोमा को ऋग्वेद के नौवें मण्डल में वर्णित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वेद पुराणों के ज्ञान को जानना ज़रूरी है। राज्यपाल ने कहा कि जिस दिन हम अपना इतिहास जानना शुरू कर देंगे उस दिन भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यक्रम में पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानकों का उल्लंघन तथा अनियमितता पाये जाने अल्ट्रासांउण्ड केन्द्रों को सीज करने के निर्देश
Next: विपिन हत्याकांड के खिलाफ जोशीमठ में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.