Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हैवानियत : चचेरे भाई के दो टुकड़े कर कटे सिर के साथ ली सेल्फी, पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हैवानियत : चचेरे भाई के दो टुकड़े कर कटे सिर के साथ ली सेल्फी, पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में एक युवक ने पांच साथियों के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई का अपहरण किया, फिर उसके दो टुकड़े कर दिए और कटे हुए सिर के साथ मोबाइल में सेल्फी भी ली। मारे गए युवक का सिर और धड़ अलग-अलग जगह पर जमीन में गाड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि खूंटी जिले के मुरहू थाना अंतर्गत इठे गांव निवासी दसाय मुंडा ने मुरहू थाने में गत एक दिसंबर को आवेदन देकर अपने बेटे कानू मुंडा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि कानू मुंडा का उसके चचेरे भाई सागर मुंडा और उसके दो अज्ञात साथियों ने अपहरण कर लिया। घर वालों ने कानू मुंडा की पूरे इलाके में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। खूंटी के प्रभारी एसपी नौशाद आलम ने एक स्पेशल टीम गठित कर उसे मामले की जांच सौंपी।
पुलिस ने छापामारी कर अपहरण के आरोपी सागर मुंडा को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर बाकी पांच अभियुक्त भी गिरफ्तार कर लिए गए। मारे गए युवक का धड़ तपकारा थाना क्षेत्र के गोपला जंगल में जमीन से बाहर निकाला गया, जबकि उसका सिर इसी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के डुलवा टोंगरी जंगल से बरामद किया गया। इन दोनों स्थानों के बीच 15 किलोमीटर की दूरी है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस बाकी एंगल पर भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सागर मुंडा के सीनू मुंडा, अमरजीत पूर्ति, जय मसीह ओडेय़ा, अनमोल टूटी और चांदमुनी गुडिय़ा शामिल हैं। हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई बोलेरो जीप भी जब्त कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंडरगारमेंट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोना, एयरपोर्ट पर तीन धरे
Next: 07 और 08 दिसम्बर को जिलाधिकारी करेंगी तहसील सल्ट व भिकियासैंण अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.