Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जनसंपर्क कार्यालय बंद करने पर बीकेटीसी को भेजा कानूनी नोटिस
  • देहरादून

जनसंपर्क कार्यालय बंद करने पर बीकेटीसी को भेजा कानूनी नोटिस

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से पिछले दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित प्रचार-जनसंपर्क कार्यालय को बंद कर दिया गया। मामले का संज्ञान लेकर भूमिदान करने वाले भरत मंदिर ट्रस्ट ऋषिकेश ने मंदिर समिति को कानूनी नोटिस जारी कर दिया है। इससे मंदिर समिति में हड़कंप की स्थिति है।
भरत मंदिर ट्रस्ट के महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट ने मंदिर समिति को प्रचार-जनसंपर्क कार्यालय हेतु भूमि दान‌ दी हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति भूमिदाता के संकल्प तथा प्रयोजन के अनुसार कार्य नहीं करेगी तो ट्रस्ट यात्रियों की सेवा के लिए उस जमीन पर पुस्तकालय तथा यात्रियों को प्याऊ, विश्राम स्थल बनाये जाने पर विचार करेगा। दान की भूमि का किसी स्तर पर मनमाफिक दुरुपयोग नहीं होने दिया जायेगा। ना ही भू प्रयोजन में किसी बदलाव को भरत मंदिर ट्रस्ट स्वीकार करेगा।
वहीं, मंदिर समिति को प्रचार जनसंपर्क कार्यालय बंद करने पर कानूनी नोटिस दिये जाने का डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी, केदार सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित समिति अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, मंदिर समिति के पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य दिनकर बाबुलकर आदि ने स्वागत किया है। कहा है कि मंदिर समिति को अपने निर्णय को तत्काल वापस लेना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन से कटकर शख्स की मौत
Next: पिंक वेंडिंग जोन की महिला लघु व्यापारियों को सौंपी दुकानों की चाबी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.