Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा प्लांट को नहीं हटाया तो व्यापक स्तर पर होगा आंदोलन
  • देहरादून

शीशमबाड़ा प्लांट को नहीं हटाया तो व्यापक स्तर पर होगा आंदोलन

RNS INDIA NEWS 04/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून संयुक्त समिति ने शीशमबाड़ा प्लांट को तत्काल अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। कहा कि शासन ने प्लांट को शिफ्ट करने के लिए कमेटी का गठन किया। जनता से प्लांट को हटाने का वायदा कर आश्वासन भी दिए। लेकिन अब तक प्लांट को शिफ्ट करने के नाम पर जनता गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया। समिति ने कहा कि तत्काल प्लांट को हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती तो व्यापक स्तर पर फिर से आंदोलन किया जायेगा। पछुवादून संयुक्त समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड और महामंत्री राज गंगसारी ने रविवार को कहा कि कूड़ा डोर टू डोर कलेक्शन और प्रबंधन समय की मांग है। लेकिन जरूरी ये है कि नगर पंचायत,जन प्रतिनिधि और सभी जिम्मेदार प्रभावशाली लोग आगे आकर पूरी तन्मयता के साथ शीसमबाड़ा प्लांट को पहले यहां से हटाए। प्लांट से पीड़ित जनता के इतने विरोध और प्रयास के बाद भी प्लांट को स्थानांतरण के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। कहा कि जनता का बेवकूफ बनाया जा रहा है। शीशमबाड़ा प्लांट स्थानांतरण इस क्षेत्र की पहली प्राथमिकता है। प्लांट की अव्यवस्था से पूरे इलाके में हर वक्त व्याप्त असहनीय दुर्गंध की शिकायत पर नगर निगम ने नई कंपनी को कूड़ाघर प्रबंधन का जिम्मा सौंपने की दलीलें दीं। लेकिन 26 नवंबर को नई कंपनी द्वारा संचालन आरंभ होने के बाद दुर्गंध और अधिक बढ़ गयी है। पछवादून संयुक्त समिति निरंतर नई कूड़ा प्रबंधन कंपनी के कार्यों को मॉनीटरिंग कर रही है। लेकिन अब तक के परिणाम यह हैं कि कंपनी का नाम बदल गया है और कार्यशैली पुराने ढर्रे पर ही है। लगातार दुर्गंध से लोग परेशान हैं। कहा कि सरकार यदि अपने वायदे के मुताबिक प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट नहीं करती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिकों के शोषण का लगाया आरोप
Next: राज्य गठन के बाद जनप्रतिनिधियों ने राजधर्म को नहीं निभाया : कंडारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.