Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली का स्वागत
  • हरिद्वार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली का स्वागत

RNS INDIA NEWS 30/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार आए मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष गुलाम साबिर के संयोजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन व जिलाध्यक्ष बैरोज आलम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी साथ, सभी का विकास और सभी के विश्वास की नीति पर चलते हुए समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार की नीतियों व योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के हितों में जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का प्रचार प्रसार अपने माध्यम से करें। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम साबिर लगातार अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष गुलाम साबिर एवं जिला मंत्री शाहनवाज सलमानी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को लागू कराने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा पार्टी ही विकास के नए आयाम रच सकती है। अल्पसंख्यक मोर्चा के हितों को ध्यान में रखकर पार्टी काम कर रही है। मुस्लिम समाज के अनेकों युवा भाजपा पार्टी से जुड़ रहे हैं। गुलाम साबिर ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गरीबों के उत्त्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं। जिनका लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल गौड़, युसूफ मलिक, इसरार अल्वी, डा.विशाल गर्ग, उज्जवल पंडित, विशाल राठौर, जमशेद खान, नौशाद मंसूरी, हाजी मुकर्रम, इदरीश मंसूरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोचिंग से लौट रही छात्रा ने दिखाई बहादुरी, तमंचा लिए खड़े 2 बदमाशों के छुड़ाए छक्के
Next: शादी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा दूल्हे को भारी, मुकदमा दर्ज़

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.