Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रायपुर ने जीता बालक अंडर-14 फुटबॉल का खिताब
  • देहरादून

रायपुर ने जीता बालक अंडर-14 फुटबॉल का खिताब

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

देहरादून। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की फुटबॉल स्पर्धा के बालक अंडर-14 वर्ग में रायपुर ने सहसपुर को हराकर खिताब कब्जाया। बास्केटबॉल के बालक अंडर-17 वर्ग में केवि आईटीबीपी और एवेल्यूशन की टीम फाइनल में पहुंची। मंगलवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत फुटबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पवेलियन मैदान में बालक अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में रायपुर व सहसपुर के बीच फाइनल खेला गया। इसमें रायपुर ने 4-0 से जीत दर्ज करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रायपुर के लिए राहुल ने आठवें, आलोक ने 32वें, 36वें व 50वें मिनट में गोल दागा। तीसरे स्थान के लिए मैच में विकासनगर ने डोईवाला को 4-2 से हराया। विकासनगर की ओर से अभिनव ने दो, मयंक व अंशु ने एक-एक गोल दागा, जबकि डोईवाला के लिए आदित्य ने दो गोल किए। उधर, परेड ग्राउंड स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में विभिन्न आयु वर्ग में बॉस्केटबाल स्पर्धा के मुकाबले हुए। बालक अंडर-17 वर्ग में केवि आईटीबीपी ने एसजीआरआर को 34-15 और एवेल्यूशन की टीम ने डीएवी को 40-34 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में सेंट मैरी स्कूल ने एसजीआरआर को 9-1 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई। बालक अंडर-21 वर्ग में रॉयल आर्मी ने टीसीए को 34-14, ग्राफिक एरा ने बीरपुर वॉरियर को 39-16, ग्राफिक हिल ने कसौली टाइगर को 22-18 और केवि आईटीबीपी ने डीआईटी को 46-25 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में एपीएस ने एमकेपी को 35-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में ताइक्वांडो के मुकाबले हुए। अंडर-14 बालिका अंडर-37 किग्रा वर्ग में अंशिका पंवार, अंडर-41 किग्रा में शिया शर्मा, अंडर-44 किग्रा में ममता खत्री, अंडर-47 किग्रा में नीलम, अंडर-51 किग्रा में अंजलि, अंडर-55 किग्रा में अदिति ने बाजी मारी। बालक अंडर-37 किग्रा वर्ग आकाश रावत, अंडर-41 किग्रा में आयुष बिष्ट, अंडर-57 किग्रा में मो. शोएब, अंडर-61 किग्रा में प्रियांशु बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस स्पर्धा के बालिका अंडर-14 एकल वर्ग में शनाया सचदेवा विजेता और विदिता उपविजेता बनी। युगल वर्ग में शनाया सचदेवा व विदिता कश्यप की जोड़ी ने खिताब जीता। बालक एकल वर्ग में आदिश नौटियाल और युगल वर्ग में आदिश नौटियाल व रुद्राक्ष विश्वकर्मा की जोड़ी विजेता बनी। मिश्रित युगल वर्ग में विदिता कश्यप व रुद्राक्ष विश्वकर्मा की जोड़ी ने खिताब कब्जाया। बालिका अंडर-17 एकल वर्ग में अमीषा और युगल वर्ग में तनिषा पाल व अभीधा सैनी की जोड़ी ने खिताब जीता। बालक एकल वर्ग में स्वप्निल ध्यानी और युगल वर्ग में स्वप्निल ध्यानी व अर्पित हिंदवाल की जोड़ी विजेता बनी। मिश्रित युगल वर्ग में दिव्यांश नेगी व अभीधा सैनी की जोड़ी ने बाजी मारी। बालिका अंडर-21 एकल वर्ग में लगन व युगल वर्ग में रश्मि बुदान व लगन की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक एकल वर्ग में अनिरुद्ध ध्यानी और युगल वर्ग में पार्थ सिंह व अक्षत थपलियाल की जोड़ी अव्वल रही। मिश्रित युगल वर्ग में पार्थ सिंह व लगन की जोड़ी ने खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को व्यायाम प्रशिक्षक जिला युवा कल्याण विभाग प्रमोद चंद्र पांडेय व शिक्षा विभाग के जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत ने नकद धनराशि, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में चक्का जाम के चलते लोग रहे परेशान
Next: विधानसभा सत्र शुरू होते ही हो जाती है जनता की आफत शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्वांसी अस्पताल में डॉक्टर न होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.