Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा सत्र शुरू होते ही हो जाती है जनता की आफत शुरू
  • देहरादून

विधानसभा सत्र शुरू होते ही हो जाती है जनता की आफत शुरू

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

देहरादून। दून में विधानसभा सत्र मुसीबत लेकर आता है। खासकर डिफेंस कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, गोरखपुर, एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम, नवादा, शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों के लोगों के लिए शहर की तरफ आना चुनौती से कम नहीं होता। विधानसभा के सामने वाली सड़क पर जीरो ट्रैफिक जोन होने की स्थिति में लोगों को पैदल निकलना पड़ता है। कई बार तो बड़े धरना-प्रदर्शनों के दौरान पैदल प्रवेश भी बंद कर दिया जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्ग सबसे ज्यादा मुश्किल झेलते हैं। तय रूट पर विक्रम और बसें नहीं चलने के कारण लोग परेशान होते हैं। जुलूस निकलने की स्थिति में रिस्पना पुल पर बैरिकेडिंग कर दी जाती है। ऐसे में यात्री वाहन धर्मपुर से आगे नहीं जा पाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य बनने के साथ से ही यह दिक्कत झेल रहे हैं। कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।   रूट डायवर्ट होने पर वाहनों को दून विवि रोड, मोथरोवाला, बंजारावाला होकर भेजा जाएगा, लेकिन इनदिनों यहां सीवर लाइन कार्य के चलते सड़कें खुदी हुई हैं। कई जगह वाहन भी धंस रहे हैं। कारगी चौक, पुरानी बाईपास चौकी और अजबपुर चौक से वाहनों को डायवर्ट कर मोथरोवाला-दूधली मार्ग होकर ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए भेजा जाता है। यहां भी सड़कों की खुदाई का काम चल रहा है। कारगी चौक से मोथरोवाला तिराहे के बीच पोल शिफ्टिंग के काम के कारण पहले से ही जाम लग रहा है। अब वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां हालात और बिगड़ जाएंगे।

रूट डायवर्ट तो कर देते हैं साइनबोर्ड नहीं लगाते
सैनिक सहकारी आवास समिति के उपाध्यक्ष विमल नौटियाल का कहना है कि पुलिस रूट डायवर्ट तो कर देती है, लेकिन साइन बोर्ड नहीं लगाए जाते। बाहरी वाहन रास्ता भटककर कॉलोनियों में घूमते रह जाते हैं। बैरिकेडिंग के कारण पांच से सात किमी का चक्कर काटना पड़ता है। शाम को सत्र समाप्त होने के बाद भी बैरिकेडिंग नहीं खुलती। पुलिसकर्मियों तक सूचना ही नहीं मिलती। मिस मैनेजमेंट रहता है। धरने-प्रदर्शन के दिन तो घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों को पैदल आना-जाना पड़ता है।

बैंक-अस्पताल जाना मुश्किल
केदारपुरम एमडीडीए कॉलोनी निवासी कमलेश खंतवाल ने बताया कि विधानसभा के सामने से विक्रम और बसों की एंट्री बंद कर दी जाती है। गोरखपुर चौक पर ही पुलिस लगा दी जाती है। बसें मोथरोवाला, बंगाली कोटी, हरिद्वार बाईपास घूमकर शहर की तरफ आती हैं। एमडीडीए-रिस्पना के बीच चलने वाले विक्रम आधे रास्ते से लौट जाते हैं। विधानसभा के सामने पीएनबी की शाखा है। वहां नहीं जा पाते। अस्पताल जाने वालों को भी दिक्कत होती है। जब से राज्य बना तब से यह मुसीबत झेल रहे हैं। समाधान करना चाहिए।

पैदल भी नहीं निकलने देते
डिफेंस कॉलोनी के फ्रेड्स इन्क्लेव निवासी दीपा बिष्ट ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान काफी परेशानी होती है। उनके घर से रिस्पना पुल करीब डेढ़ किमी दूर है। सत्र के दौरान इस रोड पर विक्रम-ऑटो नहीं चलते। बाजार जाना हो तो रिस्पना पुल तक पैदल जाना पड़ता है। कई बार सत्र के दौरान पैदल एंट्री भी बंद रहती है। बहुत मुश्किल होती हे। विधानसभा गेट से घर लौटना पड़ जाता है। मोटरसाइकिल और कार से जाना हो तो दून यूनिवर्सिटी रोड से बंगाली कोठी, माता मंदिर रोड होकर जाना पड़ता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायपुर ने जीता बालक अंडर-14 फुटबॉल का खिताब
Next: गौला किनारे बनी अवैध 70 झोपड़ियों को हटाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.