Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शीतकालीन विस सत्र का पहला दिन: विपक्षी कांग्रेस का सदन में हंगामा, प्रदेश सरकार पर किए जमकर प्रहार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शीतकालीन विस सत्र का पहला दिन: विपक्षी कांग्रेस का सदन में हंगामा, प्रदेश सरकार पर किए जमकर प्रहार

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
default featured image

जसपुर विधायक आदेश चौहान ने दी विधानसभा के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी

देहरादून। विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्षी कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा किया। कानून व्यवस्था पर धामी सरकार पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस के जसपुर विधायक आदेश चौहान ने विशेषाधिकार हनन का मामला उठाते ऊधमसिंहनगर के पुलिस कप्तान पर कारवाई न होने पर विधानसभा के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी दी। उन्होंने पुलिस कप्तान पर आधे रास्ते से गनर वापस बुलाने का भी गंभीर आरोप लगाया।  स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने सरकार को इस मामले की जांच के निर्देश दिए। शून्यकाल के दौरान विशेषाधिकार हनन पर बोलते हुए विधायक चौहान ने कहा कि 28 अगस्त को कुछ किसान उनके पास सूतखोरों की शिकायत को लेकर पहुंचे थे।  उन्होंने एसडीएम से मिलकर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कारवाई के लिए पत्र दिया था। अगले दिन तीन व्यक्ति उनके घर पहुंचे और उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं गई। उन्होंने थाने में पूछा तो बताया गया कि ऊपर से यह आदेश हैं। चौहान ने कहा कि इसके कुछ दिन बाद वे गनर के साथ रुद्रपुर से जा रहे थे तो अचानक बीच रास्ते से उनका गनर भी वापस बुला लिया गया।
विधायक चौहान ने जसपुर पुलिस पर सट्टेबाजों, खनन में लगे डंपरों के मालिकों और कच्ची शराब व नशे के धंधे में लिप्त लोगों से चार-चार लाख रुपये की वसूली का भी आरोप लगाया है। उन्होंने सदन में बताया कि पुलिस खुलेआम रिश्वत ले रही है। वहीं, जिले में लगातार कानून व्यवस्था चौपट हो रही है। उन्होंने स्पीकर से पुलिस के भ्रष्टाचार की जांच की मांग भी उठाई।

हृदयेश ने उठाया प्रोटोकाल का मुद्दा
हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने भी प्रोटोकाल का मुद्दा उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि हल्द्वानी में सीवरेज व पेयजल की करोड़ों की योजनाओं का पिछले दिनों मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया। जो एजेंसी यह काम करा रही है, वह इससे नौ-दस बैठकें कर चुकी है, लेकिन किसी भी बैठक की उन्हें सूचना नहीं दी गई।
उन्होंने सरकार पर भी विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। हृदयेश ने कहा कि चुनाव आचार संहिता से ऐन पहले सरकार ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया, लेकिन अभी तक किसी भी योजना के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया।

शिलापट्ट पर लिखा जा रहा पूर्व मंत्री का नाम
नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विपक्ष के विधायकों से सरकारी कार्यक्रमों की अध्यक्षता तक नहीं कराई जा रही है। हरिद्वार में स्थानीय विधायक की जगह शिलापट्ट पर पूर्व विधायक और मंत्री का नाम लिखा जा रहा है। तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता बाहर के विधायक से कराई जा रही है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि पीठ के निर्देशों के बावजूद इस दिशा में काई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली बार तो खुद विधानसभा उपाध्यक्ष ने यह बात स्वीकार की थी। इस पर संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार पीठ के निर्देशों का पूरा पालन करती है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान देने पर जोर देते हुए, ऐसे मामलों की गई कार्यवाई की जानकारी भी सदन के सामने रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी: फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट की रजिस्ट्री कर 27 लाख हड़पे
Next: दून में चक्का जाम के चलते लोग रहे परेशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.