Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • रात्रि चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • चम्पावत

रात्रि चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

चम्पावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यव्था की धुरी हैं। गड़कोट ग्राम पंचायत में लगाई रात्रि चौपाल में डीएम ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि, पशुपालन व अन्य कार्यों में महिलाओं का अहम योगदान रहता है। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। सोमवार रात गड़कोट ग्राम पंचायत के डाबरी प्राथमिक स्कूल में रात्रि चौपाल लगाई गई। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। डीएम ने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए सभी को पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन से आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वरोजगार परक योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने बीडीओ को सुरक्षा दीवार निर्माण, आर्थिक सहायता और गौशाला की आवश्यकता वाले ग्रामीणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया कि सूची के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। करीब तीन घंटे चली चौपाल में 35 ग्रामीणों ने समस्याएं रखी। इससे पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र और बुजुर्ग जगन्नाथ गड़कोटी ने सभी का स्वागत किया। डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय में रात्रि विश्राम किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा गौरा योजना में पुराने प्रारुप से हों आवेदन
Next: 57 लाख की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.