Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/11/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। सीओ वीर सिंह ने मझोला गांव में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या उसके पिता ने ही शराब के नशे में की थी। उसने कुल्हाड़ी से वार कर पुत्र को मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। हत्यारोपी पिता को पोलीगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। मझोला निवासी हरीश कश्यप (27) पुत्र हर प्रसाद शुक्रवार को घर में लहूलुहान हालत में मिला था। उसकी मां और बहन तालाब से मिट्टी लेकर लौटीं तो उसे इस हालत में देखा। उनके सामने ही उसने दम तोड़ दिया था। हरीश मझोला कस्बे में ही चाट-पकौड़े का ठेला लगाता था। वहीं न्यूरिया गिधौर पीलीभीत यूपी निवासी युवक के चाचा नेतराम ने पुलिस को तहरीर सौंपकर हरीश के पिता हर प्रसाद पर ही हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने नेतराम की तहरीर पर हरप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि शुक्रवार को जब वह दिन में शराब पीकर घर आया तो उसका हरीश से विवाद हो गया था। हरीश अपने कमरे सो रहा था, तभी उसने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी को पोलीगंज के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई अशोक कुमार, चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल, एसआई पंकज महर, आरक्षी कुलदीप सिंह, विपिन सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक बना रोडवेज बस में जहरखुरानों का शिकार
Next: 120 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.