Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक बना रोडवेज बस में जहरखुरानों का शिकार
  • देहरादून

युवक बना रोडवेज बस में जहरखुरानों का शिकार

RNS INDIA NEWS 28/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। रोडवेज बस में सवार युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानों ने उसके पास से नगदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सूचना पर 108 एंबुलेंस सेवा ने संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर में बेसुध पड़े एक युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद कुछ होश आने पर पीड़ित युवक ने अपनी पहचान जितेंद्र भंडारी (23) निवासी भैंतलाखाल, पट्टी रौणथ रमोली, टिहरी गढ़वाल के रूप में कराई। बताया कि वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से शनिवार रात उत्तराखंड की रोडवेज बस में सवार हुआ था। बस में सहयात्री जिसने रुद्रप्रयाग रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर दोस्ती गांठी। रास्ते में चिप्स का पैकेट खोलकर चिप्स खाने लगा और उसे भी एक दो चिप्स खाने के लिए दिए। चिप्स खाने के बाद क्या हुआ पता नहीं चला। आंख खुली तो खुद को सरकारी अस्पताल में पाया। बकौल जितेंद्र उसके पास करीब 5 हजार रुपये नगद और मोबाइल था, जो गायब है। कपड़े से भरा बैग भी नहीं मिला। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिम नंबर सत्यापन कराने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 1.04 लाख रुपये
Next: पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.