Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम करने की दी चेतावनी
  • हरिद्वार

ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम करने की दी चेतावनी

RNS INDIA NEWS 26/11/2022
rns featured image new

रुड़की।  आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में मांगें पूरी नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी गई। शनिवार को आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े लोगों को बताया कि उतराखंड सरकार की उत्पीड़न की हद कर ली है। एक षड्यंत्र के तहत कामिर्शियल वाहनों के लिए ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए डोईवाला में बनाया गया है। जहां पर जिला हरिद्वार और देहरादून जिले के सभी वाहनों की फिटनेस के लिए डोईवाला ही जाना होगा। जिसमें ई रिक्शा, टैम्पो, टैक्सी, मैक्सी, टैम्पो ट्रैवलर्स, मैजिक एवं सभी प्रकार की बसों ओर ट्रकों की फिटनेस होगी। जबकि फिटनेस सेंटर परिवहन व्यवसायों की सुविधा के अनुसार भी बनाए जा सकते हैं। फिटनेस सेंटर सभी संभागीय परिवहन कार्यालय में उपलब्ध थे। इस प्रकार की फीस ओर सामान के कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो 29 नवंबर को संपूर्ण उतराखंड में वाहनों का चक्का जाम कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
बैठक में संजय सैनी, इसरार, तरूण सैनी, मुकेश शर्मा, संदीप कुमार, मनोज चौधरी, गुलशेर, मुकीम, सरफराज, कुलदीप, मंजीत सिंह, आदेश शर्मा, अफजाल तयागी, दिलशाद तयागी, आमिर, आलम, निशी सैनी, जहांगीर, शहादत राणा और फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला जेल निर्माण के विरोध में महिलाओं ने किया प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Next: यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा घोटाले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह की 6 करोड़ की संपत्ति का होगा अब ये..

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.