Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • घटिया डामरीकरण करने का लगाया आरोप
  • चम्पावत

घटिया डामरीकरण करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत संघर्ष समिति ने बाजार क्षेत्र में घटिया डामरीकरण करने का आरोप लगाया है। समिति ने शीघ्र डामरीकरण की गुणवत्ता में सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चम्पावत संघर्ष समिति ने मोटर स्टेशन की सड़क में हॉटमिक्स करने में लापरवाही का आरोप लगाया है। समिति अध्यक्ष बसंत तड़ागी का कहना है कि करीब दस दिन पूर्व एनएच में डामर किया गया। कहा कि डामरीकरण में विभाग ने लापरवाही की है। कुछ ही दिनों बाद मोटर स्टेशन क्षेत्र में डामर उखड़ने लगा है। सड़क के किनारे किए डामर को ठीक से दबाया नहीं गया। जिससे इस स्थान पर हॉटमिक्स ठीक से नहीं हो सका है। समिति सदस्य मोहन चौधरी, हरीश चौधरी, रमेश मनराल, विनोद वर्मा, ललित भट्ट, मोहन चंद्र बिष्ट, भुप्पी महर, सुभाष तड़ागी, प्रताप बिष्ट, दिनेश चौड़ाकोटी आदि ने शीघ्र हॉटमिक्स में सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर एनएच खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। उनका कहना है कि मौसम अनुकूल होने पर फरवरी में सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वारिकाछीना में पहाड़ी दरकने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त
Next: मुकदमों की जांच में पारदर्शिता बरतें अधिकारी: एडीजी

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.