Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैठक में की किसानों की समस्याओं पर चर्चा
  • देहरादून

बैठक में की किसानों की समस्याओं पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बरोटीवाला में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 26 नवंबर को देहरादून में आयोजित महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
गुरुवार को भाकियू के जिला संरक्षक जगदीश शर्मा के आवास पर गुरुवार को संपन्न हुई बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। भाकियू के गढ़वाल मंडल संगठन मंत्री पविंदर चौधरी ने कहा कि इस बार पछुवादून में धान की फसल रोग की चपेट में आने से बर्बाद हो गई, जिससे किसान कर्ज में डूब गया है। सरकार ने किसानों की कोई आर्थिक सहायता नहीं दी है। कहा कि हर साल पछुवादून में सैकड़ों बीघा जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार नदी, नालों के किनारे तटबंध नहीं बना रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिलता है। सरकार किसानों को ऋण मुहैया कराने का दावा करती है, लेकिन बैंक ऋण के लिए इतने जटिल नियम बनाते हैं, जिससे छोटे किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पूरे देश के किसान पीड़ित हैं। अब एक बार फिर किसान आंदोलन के मूड में आ गए हैं। किसानों की आय दो गुना करने का वादा करने वाली सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है। कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की अध्यक्षता में 26 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित महापंचायत में प्रदेश भर के किसान शामिल होंगे, जिसमें किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस दौरान जगवीर शर्मा, नेक मौहम्मद, अमर पुंडीर, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोईवाला चीनी मिल में गन्ने का पेराई सत्र शुरू
Next: 25 व 26 नवंबर को नैनीताल प्रवास पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री धन सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.