Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धरनास्थल से अनशनकारी को जबरन उठाने का आरोप
  • देहरादून

धरनास्थल से अनशनकारी को जबरन उठाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। युवा न्याय संघर्ष समिति ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर अनशन पर बैठी शकुंतला रावत को जबरन धरनास्थल से उठाने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन की कड़ी निंदा की है। वहीं, अब समिति सदस्य सरोजनी थपलियाल ने आमरण अनशन शुरु कर दिया है। अंकिता और उसके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवा न्याय संघर्ष समिति आंदोलनरत है। सोमवार को धरने पर डटे लोगों ने देर रात पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर एतराज जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। आरोप लगाया कि आमरण अनशन पर बैठी शकुंतला रावत को जबरन उठाया गया, इससे उन्हें कई जगह चोटें आयी हैं। एम्स ऋषिकेश में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोयलघाटी तिराहा स्थित धरनास्थल पर पहुंची यूकेडी कार्यकारी अध्यक्ष किरण रावत ने कहा कि हम आंदोलन से निकले लोग हैं। पुलिस प्रशासन से डरने वाले नहीं हैं। चेताया कि जल्द आंदोलन को उग्र किया जाएगा। धरने पर शीला ध्यानी, राकेश, विक्रम भारद्वाज, रविंद्र प्रकाश भारद्वाज, अरविंद हटवाल, डिंपल चौहान, एसएस नेगी, हिमांशु रावत, हेमा रावत, जया डोभाल, प्रमिला जोशी, आरएस रावत, प्रवीण जाटव, पितांबर दत्त बुडाकोटी, अमरा बिष्ट, मदन सिंह, विनोद रतूड़ी, भगवती चमोली, वीर सिंह, आशुतोष डंगवाल, जयेंद्र रमोला, अवतार सिंह, एसएस चौहान, शकुंतला कलूड़ा, पुष्पा नेगी, टीकाराम राठौर, अभिनव बिष्ट, प्रीत थपलियाल, एसएस रावत, बीपी चमोली, पीसी रावत, देवी प्रसाद व्यास, संजय सिलस्वाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायवाला में रस्यांण समलौंण मेले का आगाज
Next: नाबालिग छात्र ने युवक पर सरेआम चाकू से किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.