Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग छात्र ने युवक पर सरेआम चाकू से किया हमला
  • देहरादून

नाबालिग छात्र ने युवक पर सरेआम चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तपोवन में भाई के साथ विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे एक युवक पर नाबालिग छात्र ने सरेआम चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालत में युवक को सरकारी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के मुताबिक अमन सैनी (19) पुत्र नवीन कुमार निवासी मुनिकीरेती के छोटे भाई का स्कूल में एक छात्र से विवाद हो गया। मंगलवार शाम अमन भाई को साथ लेकर दूसरे नाबालिग छात्र को समझाने के लिए तपोवन तिराहे पर पहुंचा। तपोवन चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि बातचीत के दौरान अचानक नाबालिग छात्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जख्मी हालत में अमन को सरकारी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान अमन के चेहरे पर सात टांके आए। चौकी प्रभारी ने बताया कि नाबालिग छात्र के परिजनों को तलब किया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अमन की हालत खतरे से बाहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धरनास्थल से अनशनकारी को जबरन उठाने का आरोप
Next: लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.