Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • झबरेड़ा जाटोल मार्ग पर एक शोरूम से लाखों की चोरी
  • हरिद्वार

झबरेड़ा जाटोल मार्ग पर एक शोरूम से लाखों की चोरी

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

रुड़की। कस्बे के एक शोरूम से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। गल्ले में 1.65 लाख रुपये भी चोर उड़ा ले गए। कारोबारी को चोरी का पता सुबह लगा। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवबंद के जाटोल निवासी शराफत अली की झबरेड़ा जाटोल मार्ग पर एक शोरूम है। सोमवार रात चोरों ने शोरूम की छत पर चढ़कर दरवाजा तोड़ दिया और नीचे शोरूम में घुस गए। चोर लाखों रुपये का सामान उड़ा ले गए। शोरूम मालिक शराफत अली का कहना है कि हर दिन की तरह वह सोमवार शाम के समय शोरूम बंद कर घर चला गया था। सुबह जब शोरूम खोला तो उसमें से लाखों रुपये का सामान गायब पाया गया। बताया कि चोरी हुआ सामान में नौ एलसीडी, एक दर्जन इंडक्शन चूल्हा, एक दर्जन इलेक्ट्रिक प्रेस, आधा दर्जन मिक्सी जूसर एक दर्जन रूम हीटर और लगभग दो दर्जन कंबल शामिल हैं। शोरूम की तिजोरी में रखे 1.65 लाख रुपये भी चोरी कर लिए गए। चोरी का पता लगने पर शोरूम स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन तलाक में पति के खिलाफ केस दर्ज
Next: ट्रेन सेवाओं पर पड़ने लगी मौसम की मार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.