Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 500 ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा
  • टिहरी

500 ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने थाना नरेंद्रनगर की पुलिस चौकी जाजल के तहत 500 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नशे के खिलाफ निरंतर हो रही कार्रवाई को लेकर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस साल अब तक एनडीपीएस ऐक्ट के 27 मामले और आबकारी अधिनियम के तहत 99 मामले दर्ज कर नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई की गई। बताया कि सीएम धामी के नशामुक्त उत्तराखंड की धारणा के तहत लगातार टिहरी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया कि विगत दिवस शाम को चौकी जाजल में चेकिंग अभियान के दौरान घनसाली की ओर से आ रही बस की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसके पास 500 ग्राम चरस (अनुमानित लागत 50 हजार) पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी बालक नाथ पुत्र मन्नु नाथ, मूल निवासी जनपद अयोध्या यूपी और हाल निवासी साधूबेला भूपतवाला हरिद्वार के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जिसे न्यायलय में भेजने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि पकड़ा गया यह आरोपी पहले भी नशे के कारोबार में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदि है और हरिद्वार में जाकर बाबाओं को भी चरस बेचने का काम करता है। एसएसपी ने कहा की पुलिस नशे के लेकर खासी संवेदनशील है। आगामी दिसंबर माह में नशे के खिलाफ वृहत अभियान चलाया जाएगा। धरपकड़ के साथ ही आरोपियों के कनेक्शनों को पता लगाकर नेटवर्क तोड़ने का काम किया जाएगा। बताया कि इस वर्ष टिहरी पुलिस ने एनडीपीएस के 27 मामले दर्ज कर साढ़े पंद्रह लाख की चरस और लगभग ढाई लाख की ड्रग्स पकड़कर 36 आरोपियों को जेल भेजा है। जबकि आबकारी के 99 मामले दर्ज किए गये हैं। बताया कि नशे को लेकर आम लोग भी पुलिस का सहयोग करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालसी तक इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित करने की मांग
Next: पिथौरागढ़: नगर व्यापार मंडल संयुक्त सचिव ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.