Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/11/2022
default featured image

ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र से एक नाबालिग को युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक और नाबालिग की तलाश के लिए प्रयास तेज किए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 30 अगस्त को आईडीपीएल क्षेत्र से एक 17 साल की नाबालिग लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा। नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास किए। इसमें युवक की पहचान पिंटू पुत्र अनिल गुप्ता निवासी लक्कड़घाट, श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, मगर वह नहीं मिला। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी पिंटू को नाबालिग के साथ देहरादून के पास प्रेमनगर बस अड्डे से दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को छुड़ाकर उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के साथ ही पॉक्सो ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया कि आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Next: हाट मिक्स प्लांट हटाने की मांग को सीएम को भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.