Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बाल दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
  • टिहरी

बाल दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

RNS INDIA NEWS 14/11/2022
rns featured image new

टिहरी। जिले के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। सोमवार को बाल दिवस के मौके पर ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल घनसाली में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। साथ ही बाल मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह व विशिष्ट अतिथि नपं अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि विद्यालय दूरस्थ क्षेत्र में कम संशाधनों के बावजूद गुणवत्तापरक शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। कहा कि विद्यालय की संचालिका बडोनी बहिनों के त्याग व मेहनत से विद्यालय भवन निर्मित हुआ तथा बच्चों के लिए उपयुक्त शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो पाया है। विधायक ने विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के लिए हर संभव मदद देने का आश्वाशन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण ने बाल दिवस की सभी बच्चो को बधाई व शुभकामना देते हुए जीवन मे खूब मेहनत कर उच्च मुकाम हासिल करने की प्रेरणा दी। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, केदार बर्तवाल, सुंदर सिंह कठैत, गोविंद बडोनी, चंद्रमोहन नौटियाल, जिपंस सुनीता भुजवान, कृष्णा गैरोला, प्रधान सविता मैठाणी, सभाषद विनोद लाल, अनिल चौहान, राजीव गुसाईं, साक्षी बडोनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रो. पुरोहित को मिला ‘गढ़रत्न’ सम्मान
Next: नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.