Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का नई टिहरी में हुआ भव्य स्वागत
  • टिहरी

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का नई टिहरी में हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जनपद टिहरी गढ़वाल राजेश नौटियाल का जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाढ़ों व फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इससे पहले चंबा में भी जिलाध्यक्ष नौटियाल को स्थानीय लोगों ने जमकर स्वागत किया। जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचने पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के साथ भाजपाईयों ने डायजर से हनुमाचौक पर पैदल रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष नियुक्त होने बाद पहली बार नौटियाल भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके गले में मालायें डाल व बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि सभी का साथ, सबका विकास उनकी मंशा में शामिल रहेगा। सबको साथ लेकर भाजपा संगठन को जिले में मजबूत करने का काम किया जायेगा। कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम कर सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का काम तत्परता से करेंगे। इस मौके पर निर्वतमान अध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि नये अध्यक्ष से संगठन में नया उत्साह व जोश बढ़ेगा। सभी मिलकर नव नियुक्त अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, निर्वतमान जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री गोविंद रावत, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रमुख शिवानी विष्ट, राम लाल नौटियाल, संदीप, विजय कठैत, अबरार अहमद, असगर अली, शीशराम थपलियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नकोट-बिलकेदार जनासू मोटर मार्ग की सुध न लेने पर आक्रोश
Next: प्रस्तावित समान नागरिक संहिता को लेकर रखे विचार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.