Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नकोट-बिलकेदार जनासू मोटर मार्ग की सुध न लेने पर आक्रोश
  • पौड़ी

नकोट-बिलकेदार जनासू मोटर मार्ग की सुध न लेने पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 12/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर तहसील के अंतर्गत बिलकेदार, नकोट, जनासू, धनचड़ा सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन और रेल विकास निगम पर नकोट-बिलकेदार-जनासू मोटर मार्ग की सुध न लिए जाने वा वायदा खिलाफी का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान न किए जाने पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। जन प्रगतिशील मंच के अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि विगत एक वर्ष से जनासू गांव में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का सुरंग निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों और विद्यालयों को जोडऩे वाले नकोट-बिलकेदार-जनासू मोटर मार्ग पर परियोजना के निर्माण में लगे भारी वाहनों का आवागमन होने से पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। मार्ग पर भारी गड्ढे और कीचड़ होने से आम लोगों और स्कूली बच्चों का पैदल चलना मुश्किल हो चुका है। धूल, भारी वाहनों और मशीनों की आवाज आदि से लोग भारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों द्वारा 22 अगस्त से धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इस पर 9 सितंबर को तत्कालीन जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। दो माह बीत जाने के बाद भी आज तक समस्याओं पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। मंच के सचिव हर्षमणी, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र भंडारी व भूपेंद्र बिष्ट आदि ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूकंप से डोला उत्तराखंड, 5.4 थी तीव्रता
Next: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का नई टिहरी में हुआ भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.