Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोमेश्वर में शीघ्र तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति की मांग
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर में शीघ्र तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 07/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। तहसील सोमेश्वर में तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति नहीं होने से आम जनता के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। हालात यह है कि जिले में एक तहसीलदार के पास कई तहसीलों का कार्यभार है। इससे तहसील में पहुंचने वाले लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को कई बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रंजीत नयाल और महासचिव कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि एक ओर सरकार राशन कार्डों के सत्यापन के लिए लोगों से आय प्रमाण पत्र की मांग करती है। दूसरी ओर लोगों को तमाम प्रमाण पत्रों के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तहसील कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों का टोटा बना हुआ है। ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों ने शासन प्रशासन से तहसील में शीघ्र तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति करने की मांग की है। बताते चलें कि वर्तमान में सोमेश्वर तहसील में अल्मोड़ा के तहसीलदार संजय कोहली को कार्यभार दिया गया है। जिन्हें कई तहसीलों को देखना पड़ता है इसलिए वह सप्ताह में रोजाना नियमित रूप से तहसील में उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। इससे आम जनता के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। तमाम प्रकार के कार्यों के लिए कई बार तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रधान संगठन ने शीघ्र अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद नहीं किए जाने पर आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी शासन प्रशासन को दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा गलत, लोगों के अधिकारों का हनन
Next: पार्किंग का मनमाना किराया वसूल रहे ठेकेदार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.