Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बर्फबारी के बीच विस अध्यक्ष ने की बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना
  • चमोली

बर्फबारी के बीच विस अध्यक्ष ने की बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह बदरीनाथ मंदिर सभा मंडप में बैठकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने इस दौरान परिसर में बदरीनाथ की सभी पूजाओं में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष बुधवार को देर रात्रि बदरीनाथ पहुंची थी। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को भगवान बदरी विशाल की विधिवत पूजा अर्चना एवं प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित बीकेटीसी के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर स्वागत किया एवं तुलसी माला, प्रसाद और बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी|

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछी
Next: छावला हत्याकांड को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करे केंद्र: धस्माना

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.