Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वाहन चोरी में कबाड़ी और उसके दो साथी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

वाहन चोरी में कबाड़ी और उसके दो साथी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

रुड़की। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कबाड़ी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन बाइक और स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। चौथे साथी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। रुड़की क्षेत्र में लंबे समय से दुपहिया वाहनों की चोरियों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 13 अप्रैल को हुसैन अली की बाइक चोरी हो गई थी। बताया था कि वह बूढ़ाहेड़ी मरगूबपुर थाना पथरी का रहने वाला है। 13 सितंबर को सिविल अस्पताल गया था। जहां से बाइक चोरी हो गई थी। 4 नवंबर को चंद्रशेखर निवासी शक्ति विहार कॉलोनी की कोठी नंबर 8 सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से बाइक चोरी हो गई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अनुज पंडित पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी गली नंबर.1 संजय गांधी कॉलोनी मकतुलपुरी, खालिद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी पाडली गुर्ज्जर और कबाड़ी मुकीम पुत्र हनीफ निवासी पाडली गुर्ज्जर को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से यमुनानगर और रुड़की से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की है। जबकि नौ बैटरी और दुपहिया वाहनों के काफी सारे स्पेयर पार्ट बरामद किए हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक संदीप चौहान, अनिल बिष्ट, विक्रम बिष्ट, नवीन कुमार, कांस्टेबल इसरार, विनोद बर्तवाल, सुमन, रणवीर और बलवीर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
Next: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.