Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित
  • ऊधम सिंह नगर

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। राज्य स्थापना दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद आंदोलनकारियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों और राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य की स्थापना की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी के तहत पहाड़ों में रेल सेवा शुरू करना, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑलवेदर रोड, रोपवे का शिलान्यास आदि काम किए जा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को अग्रणी स्थान पर लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 2025 तक उत्तराखंड राज्य देश के नंबर एक स्थान पर होगा। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने शहीद आंदोलनकारियों के परिजन नरेश चंद, अनिल भट्ट, देवकी देवी, रेखा सामंत, नानक सिंह, अब्दुल राशिद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए आंदोलनकारी रमेश जोशी रामू, हयात सिंह बुंगला, प्रतिमन सिंह कन्याल, कुंदन सिंह बिष्ट को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, अजय भट्ट का थारू राइंका के एनसीसी कैडेट और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक हिमांशु बिष्ट ने किया। इस मौके पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण अग्रवाल, हरीश जोशी, जगदीश पांडेय, अमित कुमार पांडेय, रमेश जोशी, गोविंद मेहता, ईश्वरी पांडेय, किशन बिष्ट, संतोष अग्रवाल, जीवन कन्याल, नीरज रस्तोगी, विनोद जोशी, अंजू सिंह, विमला मुंडेला, नीता सक्सेना, शांति ज्याला, धाना भंडारी, इंदिरा चंद, रेनू भंडारी, जानकी पांडेय, जानकी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्ज तले दबा परिवार नहीं झेल पाया प्रताडऩा, मजार पर जाकर खा लिया जहर- 5 की मौत
Next: हनोल में ग्रामीणों को समान नागरिक संहिता की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.