Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्ज तले दबा परिवार नहीं झेल पाया प्रताडऩा, मजार पर जाकर खा लिया जहर- 5 की मौत
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

कर्ज तले दबा परिवार नहीं झेल पाया प्रताडऩा, मजार पर जाकर खा लिया जहर- 5 की मौत

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

नवादा (आरएनएस)। बिहार के नवादा से सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आदर्श सोसायटी में एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। एक लडक़ी की हालत गंभीर है। मरने वालों में से घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता, पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी और गुडिय़ा कुमारी शामिल हैं, जबकि एक बेटी साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पहले पावापुरी विंस रेफर किया गया था, लेकिन फिर नवादा जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहां भी हालत गंभीर देखते हुए साक्षी को अब पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज में डूबा था और वसूली की प्रताडऩा से परेशान होकर जहर खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान चलाते थे और उन पर काफी कर्ज था। कर्ज को लेकर उन्हें काफी प्रताडि़त किया जा रहा था, जिससे तंग आकर शहर की एक मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया। मौके पर ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।
जहर खाने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। इस दौरान परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता की हालत थोड़ी सही थी। उनसे जब पूछा गया कि जहर क्यों खाया तो केदार लाल गुप्ता ने कहा कि परिवार पर 10-12 लाख रुपये का कर्ज था, इसलिए परिवार ने जहर खा लिया जिसके बाद केदार लाल गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओला ड्राइवर ने धर्म छिपाकर फंसाया, इंदौर की युवती से लव जिहाद
Next: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

रामलला के चढ़ावे की रकम शेयर बाजार में लगाते थे आरोपी, जांच में बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.