Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में निकाला जुलूस
  • नैनीताल

हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में निकाला जुलूस

RNS INDIA NEWS 08/11/2022
17 (30)

नैनीताल। हाईकोर्ट को मैदानी क्षेत्रों में शिफ्ट करने का विरोध कर रहे अधिवक्ता व संगठनों ने मंगलवार को पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जुलसू निकाला। रामसेवक सभा से शुरू हुआ जुलूस मॉल रोड से होते हुए तल्लीताल डांट पर समाप्त हुआ। जुलूस में लोगों ने हाईकोर्ट के मैदानी क्षेत्रों में शिफ्टिंग का निर्णय वापस लेने की मांग उठाई। वहीं इसके विरोध में आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। मंगलवार को जुलूस से पहले सभा में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सैयद नदीम मून ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार नैनीताल से हाईकोर्ट को विस्थापित कर उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के बलिदान से खिलवाड़ कर रही है। नैनीताल के पूर्व सांसद व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र पाल ने कहा कि सरकार प्रदेश में स्थाई राजधानी के मामले पर कोई फैसला नहीं कर पा रही है ऐसे में हाई कोर्ट को नैनीताल से विस्थापित करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। सभा के बाद रामसेवक सभा में एकत्र हुए सभी लोग मल्लीताल बाजार, मॉल रोड होते हुए तल्लीताल गांधी चौक पर पहुंचे। गांधी चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट को किसी भी स्थिति में विस्थापित नहीं किया जाना चाहिए। उत्तराखंड निर्माण के बाद हाईकोर्ट स्थाई रूप से बनाया गया था, जिसे नैनीताल से किसी दूसरे जगह भी स्थापित करना गलत होगा। पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक नितिन कार्की ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण पर्वतीय राज्य के विकास के लिए हुआ था, लेकिन आज मैदानी क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। लिहाजा पहाड़ों से सरकारी कार्यालयों और हाईकोर्ट को मैदानी क्षेत्रों में ले जाना उत्तराखंड वासियों का अपमान है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी का कहना है कि उत्तराखंड निर्माण के बाद जब सरकार नैनीताल में हाईकोर्ट का निर्माण कर रही थी। उस समय महिला राज्य आंदोलनकारी संघ ने नैनीताल में हाईकोर्ट निर्माण का पुरजोर विरोध किया था। जिसके बावजूद भी सरकार ने हाईकोर्ट नैनीताल में बनाया और अब जब करोड़ों रुपये खर्च कर हाईकोर्ट को स्थाई रूप से स्थापित कर दिया है तो सरकार उसे मैदानी क्षेत्र में बनाने जा रही है। जिसका अब समस्त क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री महाराज ने दी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुद्वारा गुरुनानक सिंह सभा पहुंच लिया आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.